फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police searching for suspects at hotels and dhabas

Yamuna Nagar News: होटल, ढाबों पर संदिग्धों को तलाश रही पुलिस

Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police searching for suspects at hotels and dhabas
यमुनानगर। गैंगवार को अंजाम देने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस हाइवे और यमुनानगर के बॉर्डर पर स्थिति ढाबों और शराब की दुकानों पर भी शूटरों का सुराग खंगाल रही है। जगह-जगह से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे गैंगवार की वारदात हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने शूटरों के भागने वाले रूट की पड़ताल की थी। जिस कारण से शूटर भागे थे वह कार छछरौली और बिलासपुर के बीच में एक गांव तक पहुंची थी। पुलिस ने जांच के बाद कार के मालिक अरबाज और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार किया था। दोनों को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अब तक की पूछताछ में पता चला है सन्नी सलेमपुर ने विदेश से कॉल कर गाड़ी के लिए अरबाज को फोन किया था। इसके बाद अरबाज ने 25 दिसंबर की शाम को ही गाड़ी उपलब्ध करा दी गई थी। शूटरों ने वारदात को 26 दिसंबर को सुबह सवा आठ बजे अंजाम दिया था। लेकिन, इसके बीच के समय में शूटर कहां रहे और किस किस से मिले इसकी जांच भी की जा रही है। इसके लिए आस-पास के ढाबों और शराब की दुकानों पर भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही अलग-अलग होटलों से भी पुलिस ने उस रात की फुटेज अपने कब्जे में ली है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बदमाशों के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed