फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police ready, monitoring and checking every step of the way

Yamuna Nagar News: पुलिस मुस्तैद, चप्पे चप्पे पर निगरानी और चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police ready, monitoring and checking every step of the way
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद शहर सहित जिले के सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी शहरी व ग्रामीण चौराहों पर पुलिस तैनात है। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। हर आने जाने वाले वाहन सहित लोगों की चेकिंग की जा रही है। इसके लिए जिले भर में 650 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्टेशन परिसर के सभी स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। इस दौरान रेलवे पुलिस यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन की चेकिंग की। वहीं प्लेटफार्म, प्रतिक्षालय, टिकट घर, पार्किंग व अन्य स्थानों पर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस जिले के सभी होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की भी जांच कर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सभी थाना व क्राइम यूनिट ने क्षेत्र में होटल, धर्मशालाओं व बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, गेस्ट हाउस की बारीकी से जांच की। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए हैं। बिना नंबर वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। समारोह स्थल में व्यापक व चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किये गये है।
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चाक चौकस प्रबंध किए गए हैं। थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी विलायती राम ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए गए हैं। दिन रात व्यापक रूप से यात्रियों, आने जाने वाले लोगों, गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की जा रही है। लोगों बैग सहित सामान की भी जांच की जा रही है। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों, वेंडर्स को भी चौकसी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed