फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police made women download the 112 app.

Yamuna Nagar News: पुलिस ने महिलाओं को डाउनलोड कराया 112 एप

Sun, 05 Apr 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Police made women download the 112 app.
जगाधरी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेफ सिटी अभियान के तहत जगाधरी बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और मौके पर ही उनके मोबाइल फोन में 112 एप डाउनलोड करवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए 112 इमरजेंसी सेवा के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में एक बटन दबाते ही पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। एप से कॉल करने पर संबंधित व्यक्ति की लोकेशन स्वतः पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, जिससे तुरंत मदद मिलना संभव होता है। एएसआई नीलम ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं व छात्राओं के मोबाइल में 112 एप इंस्टॉल करवाकर उसका उपयोग भी समझाया। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बना सकता है। इसके साथ ही महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई। अकेले सफर के दौरान महिलाएं अपने यात्रा विवरण जैसे वाहन नंबर, चालक का नाम और गंतव्य स्थान पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं। इससे किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंच सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील टिप्पणियों, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। एएसआई नीलम ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध को सहन न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed