फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police launched a campaign to install fog lights and reflectors on vehicles

Yamuna Nagar News: पुलिस ने चलाया वाहनों पर फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign to install fog lights and reflectors on vehicles
यमुनानगर। कोहरे में सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षित यातायात को लेकर अभियान चलाया। जिसमें चालकों को जागरूक किया गया। साथ ही दिशानिर्देश जारी किए गए। साथ ही वाहनों में फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर लगाने का काम भी किया गया। जिसकी शुरूआत एसएचओ शहर थाना यमुनानगर की गाड़ी से की गई। बुधवार रेलवे चौक पर स्थित ऑटो यूनियन कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजन किया या। जिसमें डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कोहरे में वाहनों को चलने में दिक्कत आ रही है। रात के समय धुंध पड़ने से वाहनों को सड़के भी दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है। घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देख कर गाड़ी चलाएं। वाहन की हैड लाइट लो बीम पर रखे, इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चलता है।
विज्ञापन

ट्रेफिक एचएचओ कुशलपाल ने बताया कि हाईवे पर किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है। वाहन चलाते समय कहीं मूडना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को समय मिल सके।
विज्ञापन

एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र राणा ने ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक भी कोहरे से बचाव के लिए सावधानी बरतें और अपने वाहन के दस्तावेज पूरे रखें। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल ऑटो चालकों के बारे में पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर ऑटो यूनियन के प्रधान मनीष कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed