{"_id":"67d32480788b240d8d09c0d4","slug":"police-is-busy-in-investigating-the-horoscope-of-the-shooters-who-opened-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134521-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फायरिंग करने वाले शूटरों की कुडंली खंगलाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फायरिंग करने वाले शूटरों की कुडंली खंगलाने में जुटी पुलिस
Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने शूटरों की कुंडली खंगालने शुरू कर दी है। शराब के गोदाम पर फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तक 200 से अधिक कैमरे खंगाले जा चुके हैं। कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं, उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते मंगलवार को जगाधरी बस स्टैंड के पास शराब गोदाम पर फायरिंग हुई थी। जिसमें गोली लगने से गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। वारदात के बाद गैंगस्टर नोनी राणा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। एक माह में यमुनानगर में नोनी राणा ने दूसरी बार फायरिंग कराई है। जिस कारण पुलिस अब गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है।
शूटरों की तलाश में अलग-अलग छह टीमों का गठन किया गया है। एसटीएफ करनाल और अंबाला का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही पिछली वारदातों में शामिल रहे शूटरों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। जेलों में बंद शूटरों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही शूटरों के परिजनों और करीबियों का भी डाटा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
शराब के गोदाम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अब तक 200 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। कुछ स्थानों पर बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। लेकिन, उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। उधर, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
शूटरों की तलाश टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गोली चलाने वालों को पकड़ लिया जाएगा। - सृष्टि गुप्ता, एएसपी।