फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police found 30 missing mobile phones

Panipat News: पुलिस ने गुम हुए 30 मोबाइल ढूंढे

Fri, 21 Nov 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Police found 30 missing mobile phones
पानीपत। साइबर सैल पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गुम हुए 30 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए हैं। वीरवार को पीड़ितों को एसपी कार्यालय बुलाकर मोबाइल फोन वापस किए गए। मोबाइल फोनों की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों के मोबाइल फोन गुम होने के मामलों में एक अभियान चलाया गया। साइबर क्राइम सेल को मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों तक वापस पहुंचाने का लक्ष्य दिया था। टीम ने प्रयास कर 30 मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए। इनमें 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक की कीमत के मोबाइल फोन शामिल थे। मोबाइल फोन की कीमत छह लाख रुपये के आस-पास हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed