फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police failed to reveal major incidents

Yamuna Nagar News: बड़ी घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम पुलिस

Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police failed to reveal major incidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी-छोटी घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाने वाली यमुनानगर पुलिस बड़ी घटनाओं का खुलासा करने में फेल साबित हो जाती है। हत्या, डकैती जैसी वारदात का खुलासा करने पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। वहीं कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों पर भी पुलिस कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है।
हैरत की बात तो यह है कि शहर से लेकर देहात तक चोरी की ज्यादातर वारदातों में भी फाइनल रिपोर्टर लगाकर फाइलों को बंद दिया जाता है। बीते वीरवार को शहर के बीच में बाइक सवार शूटरों ने कारोबारी पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। जिसके बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें शूटरों को तलाश करने में जुटी हुई है। लेकिन, गिरफ्तार करना तो दूर अभी तक टीमें शूटरों की पहचान तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन

अब बदमाशों की तलाश के लिए एसटीएफ की टीमों को भी लगाया गया है। इससे पहले रादौर में हुई गैंगवार में भी पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई थी। पांच शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिनमें से तीन की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले मेंे दो शूटरों की अभी तक पहचान भी नहीं हो पाई। 26 दिसंबर 2024 को हुई वारदात का खुलासा न होने पर इस मामले की तफ्तीश भी अब एसटीएफ गुरुग्राम को सौंप दी गई है।

25 नवंबर 2024 को जगाधरी क्षेत्र में ज्वेलरी शोरूम पर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर सर्राफ को गोली मार दी थी। पुलिस ने अगले दिन बदमाशों की बाइक नहर से बरामद कर ली थी। लेकिन, बदमाशों को पता नहीं लगा पाई थी। यूपी के शामली में हुई मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम देने दावा किया गया था। लेकिन, अभी तक वारदात का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। वहीं एक के बाद एक हो रही घटनाओं के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि अब तो उन्हें कहीं आने जाने ही नहीं घर में भी डर लगने लगा है। पता नहीं कब कोई घटना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed