{"_id":"6782f1150bc5806f5a06c0d1","slug":"police-could-not-find-any-evidence-124-files-were-closed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131348-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस नहीं तलाश पाई सबूत, 124 फाइलें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस नहीं तलाश पाई सबूत, 124 फाइलें बंद
Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तीन से चार साल पुराने मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं तलाश पाई। जिस कारण पुलिस ने 124 से अधिक मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइलों को बंद कर दिया। जिसमें 122 गांधी नगर थाने के मामले हैं। खास बात यह है कि इनमें सबसे अधिक मामले चोरी व बंधक बनाने के हैं।
जिले में चोरी जैसी छोटी-छोटी वारदातों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। गांधी नगर थाने में तीन से चार साल पहले तक के मामले पेडिंग पड़े थे। जिनमें ज्यादातर मामले चोरी और बंधक बनाने के थे। इन मामलों में पुलिस न तो चोरों को पकड़ पाई और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत ही एकत्र कर पाई।
वर्ष 2020 और 2021 तक के मुकदमों की विवेचनाएं लंबित होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सबूत न होने के कारण विवेचना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। जिस कारण पुलिस ने विवेचनाओं में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइलों को कोर्ट भेज दिया गया है। एसपी राजीव देसवाल का कहना है कि विवेचनाओ को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं लंबित पड़े मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार