फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   police complaint against dipot holder at radour

डिपो होल्डरों के खिलाफ आये ग्रामीण, पुलिस में दी शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
police complaint against dipot holder at radour
डिपो होल्डर के खिलाफ नारे बाजी करते ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
रादौर लॉकडाउन के दौरान रादौर क्षेत्र मेंं कुछ डिपो होल्डरों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की ओर से भेजे गये राशन के वितरण मेें गोलमाल किये जाने की हर रोज खाद्य पूर्ति विभाग को शिकायतें मिल रही है। कुछ दिन पहले राशन वितरण को लेकर गड़बड़ी किये जाने पर खादयपुर्ति विभाग की ओर से गांव गढ़ी सिकंदरा के डिपो होल्डर के विरूद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद अब गांव बैंडी के सरपंच सहित 95 लोगों ने खादय पुर्ति विभाग के निरीक्षक रोशनलाल सैनी को ब्यान देकर गांव के होल्डर अनिल कुमार के विरूद्व ग्रामीणों का राशन हड़पने की शिकायत दी है। जिस पर विभाग की ओर से निरीक्षक रोशनलाल सैनी ने थाना रादौर में इस संदर्भ में शिकायत देकर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इसके अलावा शुक्रवार को गांव सांगीपुर में ग्रामीणों ने डिपो होल्डर रोशनलाल पर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने व ग्रामीणों को कम राशन देने की शिकायत की। जिसके बाद विभाग के निरीक्षक रोशन लाल सैनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ब्यान दर्ज किये। ग्रामीणों ने मामले को लेकर विभाग व डिपो होल्डर के विरूद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों ने उसको बदलने की मांग की। उधर रोशनलाल ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन पर लगाये गये आरोप झूठे व बेबुनियाद है। गांव की पार्टीबाजी के कारण उन पर आरोप लगाये गये है। जबकि रादौर निवासी तुषार धवन ने भी एसडीएम रादौर पूजा चावरिया को शहर के कमेटी चौंक पर स्थित डिपो होल्डर पर उसे कम राशन देने व अभद्र  व्यवहार किये जाने की शिकायत दी। वहीं गांव सांगीपुर निवासी पंच फिरोज खान, ऋषिपाल पंच, सोनिया देवी पंच, दीपचंद, कविता देवी पंच, कमलेश, लक्ष्मी देवी, हिरणी देवी, गुडडी देवी, महेंद्रो, बाला देवी आदि ने बताया कि गांव में डिपो होल्डर लोगों को कम राशन देकर उनका शोषण कर रहा है। पूछने पर डिपो होल्डर उनसे पीछे से राशन कम आने की बात कहकर अभद्र व्यवहार करता है। जब तक डिपो होल्डर को बदला नही जाता तब तक वह चैन से नही बैठेगेें। निरीक्षक रोशनलाल सैनी ने बताया कि गांव की आपसी पार्टीबाजी के कारण डीपो होल्डर की शिकायत की गई है। वहीं निरीक्षक रोशनलाल सैनी ने बताया कि गांव बैंडी में ग्रामीणों ने होल्डर अनिल कुमार की शिकायत की थी। जिसके बाद विभाग की टीम ने गांव में जाकर अनिल कुमार का स्टॉक चैक किया। स्टॉक में 59 क्विंटल 99 किलो आटा कम मिला, 40 लीटर सरसो का तेल, 1 क्विंटल 25 किलो बाजरा, 15 क्विंटल 39 किलो गेंहू कम मिली। पूछने पर उसने कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अभी तक विभाग की शिकायत पर डिपो होल्डर के विरूद्व मामला दर्ज नही किया था। इस बारे थाना रादौर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से शिकायत दी गई है। जल्द ही जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed