फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught the accused in poisonous liquor case

Yamuna Nagar News: जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused in poisonous liquor case
यमुनानगर। जहरीली शराब कांड में बिलासपुर थाना में दर्ज केस में पुलिस ने आरोपी अंबाला के अधोया गांव के मोहित उर्फ काला राणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वह अवैध रूप से शराब की सप्लाई करता था। रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक सामने आया है कि यह अवैध रूप से खुर्दो व ठेकों पर शराब की सप्लाई करता था। अब तक पुलिस जहरीली शराब प्रकरण में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि मंगलौर निवासी 45 वर्षीय ऋषिपाल ने भी जहरीली शराब पी थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। दस नवंबर को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वह बजरी सप्लाई का कार्य करता था। आठ नवंबर को वह अंबाला के बराडा में बजरी की सप्लाई लेकर गया था। वहां से लौटते हुए उसे टंगैल से देसी शराब खरीदी थी। उसने यह शराब पी थी। जिसके पीने से ही उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed