फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police arrested all three accused of Sufiyan's murder in Yamunanagar

Yamunanagar: पुलिस ने सूफियान के 3 हत्यारोपियों को पकड़ा, 2023 में युवक ने आरोपी अजय के भाई की कर दी थी हत्या

Tue, 24 Dec 2024 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक सूफियान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में मुख्य आरोपी अजय के भाई संदीप उर्फ पिस्टल की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Police arrested all three accused of Sufiyan's murder in Yamunanagar
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक सूफियान की दिन दहाडे़ निर्मम हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गंगानगर कॉलोनी निवासी अजय व उसके तीन साथियों शांति कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह उर्फ लक्की, गंगानगर कॉलोनी के ही रोहन राणा व गुरदेव सिंह उर्फ साजन को सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या में प्रयोग किये गये हथियारों को बरामद किया जा सके। पुलिस ने सभी आरोपियों को गांव परवालो क्षेत्र से काबू किया है।
विज्ञापन




प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक सूफियान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में मुख्य आरोपी अजय के भाई संदीप उर्फ पिस्टल की हत्या कर दी थी। तब सूफियान जमानत पर बाहर आया था। पुरानी रंजिश के चलते हुए अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। इस वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए वन टीम काम कर रही थी। ऐसे में पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed