फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police are searching for the shooters

Yamuna Nagar News: गोलियां चलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 09 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police are searching for the shooters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की कालिंदी कॉलोनी में कारोबारी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। अभी तक शूटरों की पहचान नहीं हो सकी है। कारोबारी को सुरक्षा दे दी गई है। अभी तक मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
शहर के कालिंदी कॉलोनी में वीरवार को शूटरों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। फायरिंग से पहले कारोबारी से नोनी राणा नाम से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की कॉल के बाद आवास पर फायरिंग होने से कारोबारी दहशत में है। साथ ही पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमों को फायरिंग करने वालों की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घर पर पहुंचने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में बिना नंबर की बाइक पर दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने काॅलोनी, बाजारों से लेकर शहर के बाहर जाने वाली सभी सड़कों की फुटेज खंगाली शुरू कर दी। जिससे पता चल सके की शूटर किस तरफ से फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को अभी कोई शिकायत भी नहीं मिली है। यमुनानगर शहर थाने के कार्यवाहक एसएचओ अनिल राणा का कहना है कि अभी मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखों के नमूने भी लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। उधर, वारदात के बाद से आसपास के पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोई भी घटना के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed