फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PM Shri School of Sarawan first in Chief Minister's Beautification Competition

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में सरावां का पीएम श्री स्कूल प्रथम

Tue, 17 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
PM Shri School of Sarawan first in Chief Minister's Beautification Competition
सरावां गांव के पीएम श्री स्कूल का प्रवेश द्वार। संवाद - फोटो : credit
साढौरा। सरावां गांव के पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल रजनेश गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों व स्टाफ की मेहनत के पास जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बख्शी व बीईओ धर्म सिंह राठी के मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। कुछ दिन पहले भी इसी विद्यालय ने खंड स्तर पर स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

बीईओ धर्म सिंह राठी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुंदरीकरण पुरस्कार जिला में उस स्कूल को दिया जाता है जो इसके लिए बनी कमेटी की सारी शर्तों को पूरी करता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र का प्रावधान है। प्रधानाचार्य रजनेश गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों और स्टाफ ने दिन रात एक करके इस विद्यालय की लाइब्रेरी, शौचालय, मिड डे मील, कक्षा कक्ष प्रांगण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्मी कंपोस्ट, स्वच्छ पेयजल, भवन का रखरखाव पूरी इमारत की सफेदी एवं मरम्मत आदि में अथाह प्रयास किया। गत वर्ष के शत प्रतिशत नतीजे भी विद्यार्थियों व स्टाफ की मेहनत का परिचायक हैं। अब राज्य स्तर पर प्रथम आने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed