फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood factory goods worth millions of fire ash

प्लाइवुड फैक्ट्री में आग से लाखों का माल राख

Fri, 08 Aug 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Fri, 08 Aug 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory goods worth millions of fire ash
यमुनानगर। खजूरी रोड स्थित जीएनजी प्लाइवुड इंडस्ट्री के चेंबर में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की नौ गाड़ियों की मदद से छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखाें रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


हुडा सेक्टर-17 निवासी रामप्रकाश गोयल ने बताया कि खजूरी रोड पर उनकी जीएमजी नाम से प्लाइवुड फैक्ट्री है। रोजाना की तरह बुधवार रात वे फैक्ट्री से घर आ गए थे। रात करीब 11 बजे उनको फैक्ट्री से फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फैक्ट्री में आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहले दमकल विभाग की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग को बुझाने में एक गाड़ी सफल नहीं हो सकी। इस कारण दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दूसरी गाड़ी भी आग पर काबू नहीं पा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर एक के बाद एक यमुनानगर दमकल केंद्र से आठ गाड़ियां बुलाई गईं। इस दौरान जगाधरी दमकल केंद्र से भी एक गाड़ी को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब पांच बजे आग पर काबू पाया लिया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed