{"_id":"6793f83eaf521550ff0c1d4b","slug":"plots-allotted-online-to-31-families-of-kanhadi-kalan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132038-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कान्हड़ी कलां के 31 परिवारों को ऑनलाइन आवंटित हुए प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कान्हड़ी कलां के 31 परिवारों को ऑनलाइन आवंटित हुए प्लॉट
Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को शुक्रवार को जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र सिंह ढुल की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से प्लाॅट आवंटित किए गए। लघु सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कान्हड़ी कलां गांव के 31 परिवारों को प्लाॅट आवंटित किए गए।
इस दौरान हाउसिंग बोर्ड पंचकूला के चीफ इंजीनियर राजीव शर्मा व हाउसिंग बोर्ड आईटी सेल की बबीता भी उपस्थित रहे। सीईओ वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि यह प्लॉट मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से एससी परिवार, विधवा महिलाओं व अन्य जाति के परिवारों को आवंटित किए गए। ऑनलाइन ड्रॉ से गांव की संतोष, अभिषेक, ममता, नीशा, गुलजार, राकेश, बंटी, राजेंद्र, रामेश्वर, सुरेंद्र, मेहंदी, इकबाल, रिंकू, उपेंद्र, पारस, महेंद्र, संदीप, राज, सलीम, श्याम, परवीन, अमी, रेखा, पूजा, दीपक, साहिल, सरोज, सीता, सुमन, पुष्पा को आवंटन हुआ।
सीईओ ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार की एक विशेष पहल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवासीय समाधान उपलब्ध कराती है। राज्य सरकार द्वारा विकसित इन प्लॉटों में सेक्टर स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता और घर निर्माण के लिए लोन सुविधा प्रदान की जाएगी। प्लॉट ऑनरशिप 10 वर्षों तक किसी अन्य को ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की। उनका कहना है कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर डीडीपीओ नरेंद्र, डीआरओ विकास सिंह, बीडीपीओ श्याम लाल, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीटीपी राजेश कुमार एवं उनके निजी सहायक महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।