फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pledge forms were distributed at the polling booths in Vyaspur constituency

Yamuna Nagar News: व्यासपुर मंडल के बूथों पर संकल्प पत्र किए वितरित

Sat, 06 Dec 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pledge forms were distributed at the polling booths in Vyaspur constituency
व्यासपुर में संकल्प पत्र वितरित करते मंडल महामंत्री। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भाजपा ने विधानसभा साढौरा के मंडल व्यासपुर के अंतर्गत आने वाले गांव जैतपुर नगली-32 महदीपुर के बूथ संख्या 16, 17, 18 और 19 में लोगों को पूर्व विधायक बलवंत सिंह के निर्देश पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना व नागरिकों को स्वदेशी अपनाना और विकास के मार्ग पर प्रेरित करना रहा।
पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार विभिन्न क्षेत्रों कृषि, उद्योग, कौशल विकास, स्टार्टअप, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संकल्प पत्र वितरण के माध्यम से ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मंडल महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों के उपयोग, छोटे उद्योगों को बढ़ावा, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed