फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pledge for a drug-free society

Yamuna Nagar News: नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

Mon, 02 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pledge for a drug-free society
गांव भटली में आयोजित मासिक आरती में भाग लेते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। मांसाहार से मुक्त, चरित्रवान, चेतनावान और परोपकारी समाज के निर्माण के लक्ष्य के साथ रविवार को जिले में दो स्थानों पर मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने साधनाक्रम पूर्ण कर दिव्य आरती का लाभ उठाया और नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।
यमुनानगर के भटली गांवस्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले मां व गुरुवर श्री के जयकारे लगाए गए और तीन-तीन बार शंखनाद किया गया। मंच संचालन दिवान मंधार ने किया। प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता समाज में भाईचारा बढ़ाने और नशामुक्त, मांसाहारमुक्त व चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष शिव लाल ठाकुर ने राष्ट्ररक्षा व मानवता की सेवा को प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बताया। प्रदेश अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने माता भगवती को समस्त सृष्टि की जननी बताते हुए निःस्वार्थ भक्ति का संदेश दिया। अंत में जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रादौर के शारदा गुरुकुल कलेसरा में आयोजित आरती में बच्चों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि संगठन पिछले 30 वर्षों से नशामुक्त व चरित्रवान समाज के निर्माण के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में 15 अप्रैल 1997 से अखंड ज्योति प्रज्वलित है और दुर्गा चालीसा का पाठ निरंतर जारी है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed