फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pledge for a drug-free life taken during the Maha Aarti

Yamuna Nagar News: महाआरती में नशामुक्त जीवन का लिया संकल्प

Tue, 07 Jul 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pledge for a drug-free life taken during the Maha Aarti
​शिव मंदिर भटली में आयोजित महाआरती में उप​स्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन शिव मंदिर, भटली में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधना करके महाआरती में भाग लिया और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती और गुरुदेव के जयघोष तथा तीन बार शंखनाद के साथ हुई। प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि आत्मकल्याण के साथ-साथ समाज में जनजागरण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां की साधना-आराधना तथा नशे और मांसाहार से मुक्त चरित्रवान एवं कर्मशील जीवन ही वर्तमान समय की अनेक सामाजिक बुराइयों से मुक्ति दिला सकता है।
विज्ञापन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि सभी लोगों को सद्गुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज के युग परिवर्तन अभियान से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने ईर्ष्या-द्वेष छोड़कर संगठित होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त कर साधना से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष खिताब सिंह ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की जानकारी दी, जबकि जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुभाष ने किया। इस अवसर पर जोगिंद्र कांबोज, राय सिंह सैनी, राजेंद्र भटली, विकास कांबोज, दिवान मंधार, यशपाल फौजी, मुकेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed