Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players won the Champions Trophy in roller hockey

Yamuna Nagar News: रोलर हॉकी में खिलाड़ियों ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Players won the Champions Trophy in roller hockey
रोलर हॉकी विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। करनाल में चार से छह नवंबर तक हुई 40वीं हरियाणा स्टेट रोलर एंड इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों में स्वर्ण पदक के साथ चैंपियन ट्रॉफी हासिल की है। वहीं तीन वर्गों में जिले की टीमों ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 40 और जिले की पांच टीमें विभिन्न आयु वर्गों में मैदान में उतरी थीं। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर के सचिव विपुल कांबोज ने बताया कि कैडेट्स गर्ल्स, सब-जूनियर गर्ल्स और सीनियर बॉयज वर्ग में जिले की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं,कैडेट बॉयज, सब-जूनियर बॉयज और जूनियर बॉयज वर्ग में टीमों ने रजत पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग का फाइनल मुकाबला सिरसा की टीम के साथ हुआ। इसमें जिले की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की कप्तान किआरा अरोड़ा के साथ स्वस्ति कांबोज, गुरनाज कौर, हिरत भोला और गोलकीपर सीरत कांबोज ने बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के वरिष्ठ वर्ग का फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र की टीम से हुआ। इसमें जिले की टीम ने बेहतर रणनीति के साथ खेलते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। कप्तान सोहिल गर्ग, अर्जुन बक्शी, अभिषेक सिंह, अंगद बेदी और गोलकीपर विक्रांत सिंह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 में पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल निदेशिका डॉ. अनीता कांबोज और प्राचार्य तपोश भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही कोच और अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश की टीम के लिए किया जाएगा। यह टीमें बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed