{"_id":"69d0325303d362e845054892","slug":"players-took-accurate-aim-in-10m-air-rifle-and-pistol-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153834-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिकायतों के त्वरित निपटान पर प्रशासन सख्त, लंबित मामलों पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिकायतों के त्वरित निपटान पर प्रशासन सख्त, लंबित मामलों पर मांगा जवाब
Sat, 04 Apr 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में आमजन की शिकायतों के निपटान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव डी सुरेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समाधान शिविर, जन संवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार लंबित मामलों का ब्योरा लिया और यह भी जाना कि किन विभागों से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निपटान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि मामले दोबारा न खुलें। उपायुक्त प्रीति ने बैठक के बाद जिले के अधिकारियों निर्देशित किया कि समाधान शिविरों और अन्य प्लेटफॉर्म पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पब्लिक हेल्थ, सिंचाई, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, बिजली, स्वास्थ्य, पंचायत, राजस्व, शिक्षा और खाद्य आपूर्ति सहित सभी विभागों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने यह भी बताया कि शिकायत निवारण के मामले में यमुनानगर की स्थिति राज्य में बेहतर बनी हुई है, जो प्रशासनिक सतर्कता का परिणाम है। हालांकि उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि इस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन को राहत देने पर विशेष जोर दिया गया। संवाद