फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Planting saplings in schools by cleaning, Yamunanagar

स्कूलों में साफ-सफाई कर पौधे रोपे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Planting saplings in schools by cleaning, Yamunanagar
शादीपुर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड की तरफ से जिले के स्कूलों में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से स्वच्छता, जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्काउट एवं गाइड की टीमों ने लोगों को जागरूक भी किया।
शिक्षक नेता महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि प्राधिकरण सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुनीत अरोड़ा के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में बीओसी गाइड मीनाक्षी कांबोज व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताया गया। सभी ने मिलकर प्रांगण की साफ सफाई की और पौधे लगाए। इस दौरान संजीव, मुकेश, सुशील कुमार, प्रदीप, रीना, सुषमा,भगवती,जसविन्द्र व सुखवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खंड छछरौली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय उर्जनी में बीओसी बुलबुल रीतू मलिक व बीओसी कब बलजिंदर कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ छछरौली कैलाश कुमारी ने शिरकत की। इस दौरान कानूनी साक्षरता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय शादीपुर के अध्यापकों ने मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा व मौलिक मुख्याध्यापक दर्शनलाल बवेजा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने गांव की गलियों से स्वच्छता रैली निकाली। मुख्याध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से रोग दूर भागते हैं व जीवन आसान हो जाता है। पौधे वायुमंडल को शुद्ध करते हैं। इसलिए हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। इस दौरान मुख्याध्यापक दर्शन लाल बवेजा, प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिन्हा, बसंतराम, भूषण जगदीप, प्रदीप कुमार सैनी, विनोद त्यागी व महेश चोपड़ा मौजूद रहे।

राजकीय उच्च विद्यालय अली शेरपुर में मुख्याध्यापक हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। मुख्याध्यापक ने कहा कि व्यक्तिगत व आसपास की सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को डेंगू की बीमारी के प्रति भी सचेत करते हुए कहा कि आस-पास पानी खड़ा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed