फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plan to Distribute Books on 'Praveshotsav' Fails

Yamuna Nagar News: प्रवेशोत्सव पर किताबें देने की योजना विफल

Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plan to Distribute Books on 'Praveshotsav' Fails
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नए शैक्षणिक सत्र पर दाखिले के दौरान ही विद्यार्थियों के पुस्तकें उपलब्ध करवाने की शिक्षा विभाग की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। सभी विद्यालयों में किताबे नहीं पहुंच पाई हैं। अभी तक विभाग की ओर से केवल एक ही खंड में किताबों की सप्लाई दी गई है। यहां भी सभी नहीं सिर्फ दो ही कक्षाओं की किताबें पहुंची हैं। अन्य कक्षाओं की किताबने बुधवार आने की उम्मीद है।
सत्र से पहले किताबें पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से दिसंबर के अंत में ही तमाम विद्यालयों से विद्यार्थियों की जानकारी और डिमांड मांग ली गई थी। करीब तीन महीने पहले डिमांड भेजने के बावजूद राजकीय विद्यालयों में किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। शिक्षा विभाग क नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो रहा हैष राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के पास दाखिला देने के अलावा और कुछ नहीं है। विद्यालयों में अभी तक किताबें नहीं पहुंची है। मंगलवार को विभाग की ओर से केवल रादौर खंड में किताबें भिजवाई गई हैं। यहां पहली से आठवीं तक नहीं सिर्फ दूसरी और आठवीं कक्षा की किताबें पहुंची हैं। पहली, तीसरी, चौथी, पांचवीं से सातवीं की किताबें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शिक्षा विभाग के कुल छह खंड हैं। इन खंडों में कुल 592 प्राथमिक और 216 माध्यमिक विद्यलाय हैं। पहली से आठवीं तक करीब 65,000 विद्यार्थी हैं। अभी रादौर खंड में किताबें भिजवाई गई हैं। इसके अलावा जगाधरी, छछरौली, साढौरा, व्यासपुर और सरस्वतीनगर में बुधवार को सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छुट्टी होने के कारण सप्लाई पूरी नहीं हो पाई है।
विभाग की ओर से पहली से आठवीं तक किताबों की छपाई के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग कंपनियों को टेंडर दिया गया है। ऐसे में किताबें अलग-अलग कंपनियों की ओर से भेजी जाएंगी। जिले के विद्यालयों में किताबें पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। अभी एक ही कंपनी ने सप्लाई भेजी है, जबकि अन्य कंपनियों की सप्लाई दूसरे जिलों में पहुंच गई।

अभी दो कक्षाओं की पुस्तकें आईं : डॉ. धर्मवीर सिंह

जिला परियोजना सह-समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को रादौर खंड में दूसरी और आठवीं कक्षा की सप्लाई पहुंचा दी गई है। अभी दो ही कक्षा की पुस्तकें आई हैं। अन्य कक्षाओं की पुस्तकें भी सुबह यहां पहुंच जाएंगी। पुस्तकों के लिए अलग-अलग कंपनी को टेंडर दिया गया है। सभी कंपनियों की सप्लाई शुरू हो चुकी हैं। अन्य कक्षाओं की पुस्तकें बुधवार से वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed