फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Piles of garbage pile up in Pratapnagar grain market

Yamuna Nagar News: प्रतापनगर अनाज मंडी में लगे कचरे के ढेर

Mon, 22 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up in Pratapnagar grain market
प्रतापनगर मंडी में कूड़े के पास धान सुखाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रतापनगर अनाज मंडी में किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मंडी में कूड़े के बीच ही किसान व मजदूर धान की फसल सुखाने के लिए मजबूर हैं।
मार्केट कमेटी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि खरीद शुरू होने से पहले साफ सफाई व मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम कर लिया गया है। वहीं मंडी में कूड़े के ढेर, खस्ताहाल शौचालय, बंद लाइटें अधिकारियों के दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। मंडी में बने फड़ों पर गोबर जगह-जगह पडा हुआ है। कई जगह तो कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

किसान इस कचरे के बराबर में ही धान की फसल सुखा रहे हैं। मंडी में सफाई व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मार्केट कमेटी सचिव ऋषि राज यादव का कहना है कि प्रतापनगर मंडी में सुविधाओं का इंतजाम कर लिया गया है। जो कमियां हैं, उन्हें भी जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा : गुंदियाना

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है कि सरकार ने जल्दी धान खरीदने का जो निर्णय लिया है किसान उसका स्वागत करते हैं। परंतु अभी भी कई मंडियों में अव्यवस्थाओं का आलम है। मंडियों में कूड़ा फैला हुआ है। किसानों के लिए विश्राम गृह तक नहीं है। यदि किसान को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की दिक्कत आई तो भाकियू सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed