फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PHC Kot Mustarka got first place

Yamuna Nagar News: पीएचसी कोट मुस्तरका को मिला पहला स्थान

Wed, 22 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
PHC Kot Mustarka got first place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार के कायाकल्प कार्यक्रम का मंगलवार को रिजल्ट जारी हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट मुस्तरका ने पहला स्थान प्राप्त किया। केंद्र को दो लाख रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं जगाधरी के उप नागरिक अस्पताल सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर साफ सफाई पर प्रशंसा मिली है। प्रत्येक केंद्र को एक लाख रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस लिस्ट में आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। कोट मुस्तरका को छोड़ अन्य सभी केंद्रों को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दामला ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें एक लाख रुपये की राशि देेकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अस्पतालों में साफ सफाई की व्यवस्था जांचने के लिए कायाकल्प कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत सबसे साफ व स्वच्छ संस्थान को सरकार की ओर से नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसमें प्रथम स्थान पर रहने उप नागरिक अस्पताल को 15 लाख रुपये की राशि दी जाती है। जिला अस्पताल को 50 लाख रुपये की राशि दी जाती है। मंगलवार को जारी लिस्ट में यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल का नाम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी मिलेगा इनाम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली, प्रतापनगर, बिलासपुर, नाहरपुर, सरस्वतीनगर, उप नागरिक अस्पताल रादौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंभौल, बूड़िया, हैबतपुर, खारवन, अरनौली, अलाहर, खदरी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कलानौर, लवाना, तलाकौर का भी नाम शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग श्रेणी में इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed