फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   peoples, market, plolice, yamuna nagar

दीपावली आज, बाजारों में रौनक बरकरार

Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मिनट से दोपहर दो बजकर 2 मिनट तक मकर लग्न अभिजीत मुहूर्त रहेगा। लग्रेश द्वारा दुष्ट लग्न अत्यंत बलवती समझी जाती है। शुभ चैघडिय़ा वकीलों, चार्टेड एकाऊंटेंटस व प्रापर्टी डीलरों को आकूत लक्ष्मी देने वाले हैं। दोपहर दो बजकर 10 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट तक कुंभ और चार बजकर 5 मिनट तक मीन लग्न रहेगा, जो अपने स्वामी बृहस्पति से दुष्ट होने के कारण अनेक दोषों को निवारण करने की क्षमता रखता है। इस लग्न में दीपावली महालक्ष्मी पूजन करने व कराने वाले द्विजाचार्य भी मालामाल होंगे। मीन लग्र में विशेषकर तेजी, मंदी का व्यापार करने वालों, फाइनेंसरों को पूजा करनी चाहिए। शाम चार बजकर 55 मिनट से आठ बजकर 25 मिनट तक मेष व वृष रहेगा। उन्होंने बताया कि धर्म शास्त्रों में दीपावली के पूजन में प्रदोष काल अति महत्वपूर्ण होता है। इस दिन चित्रा नक्षत्र सूर्योदय से दिन में नौ बजकर दो मिनट तक व्याप्त रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही सूर्योदय से रात 10 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग और पदम योगा व्याप्त रहेगा, जो एक अति उत्तम संयोग है।

-पुलिस प्रशासन रखेगा असामाजिक तत्वों पर नजर-
दीवाली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन खासी चौकसी बरत रहा है। दीवाली के दिन असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न करें, इसके लिए पुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर के सभी चौकों पर पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की जाएगी। जिले से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा पर खास एहतियात बरती जाएगी। शहर की गलियों व अन्य सड़कों पर राइडर्स गश्त करते रहेंगे। दीवाली पर बाजारों में भीड़ के मद्देनजर चौकों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


-बच्चों ने की प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की अपील-
दीवाली को प्रदूषण मुक्त बनानेे के लिए स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर पटाखे न चलाने की अपील की है। यमुनानगर के अलावा जगाधरी व जगाधरी वर्कशाप में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि जिले में पटाखों के करीब डेढ़ दर्जन थोक विक्रेता है। इस बार भी उन्होंने बड़ी मात्रा में पटाखेे मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपावली पूजन सामग्री की हुई खरीद-
छोटी दीवाली को भी बाजारों में रौनक लगी रही। लोगों ने दीवाली की पूजा के लिए पूजा सामग्री की खरीददारी की। चाइनीज लड़ियों के खिलाफ बन रहे माहौल का अनुकूल असर कुम्हारों के दीये पर नजर आ रहा है। स्टेशन चौक के नजदीक दीये बेचने वाले रमेश प्रजापति ने बताया कि इस बार उसके दीयों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। उसे उम्मीद है कि दीवाली के दिन उसके सारे दीये बिक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed