{"_id":"660a07ee9fb717843803e99f","slug":"people-ousted-congress-from-power-due-to-corruption-naib-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-116628-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस को जनता ने सत्ता से किया बाहर : नायब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस को जनता ने सत्ता से किया बाहर : नायब सिंह
Mon, 01 Apr 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिसकी वजह से 2014 के बाद जनता ने उसे सत्ता से दूर कर दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री की ओर से राम-राम कर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वे रविवार को मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में हुई विजय संकल्प रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर मेहनत करके जीत की पृष्ठभूमि तैयार करते हैं। उन्होंने आमजन से चुनावी तैयारी में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को सेवा, समृद्धि और सुशासन की दृष्टि से निरंतर आगे बढ़ाया है। भाजपा सरकार ने लोगों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। हर वर्ग का विकास किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां देने के साथ तमाम विकास कार्य कराए हैं। वहीं कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पीएम मोदी भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने होंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णा पंवार, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिला प्रभारी एडवोकेट वेदपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका आदि मौजूद रहे।
बंतो बोलीं- मुझे भाषण देना नहीं आता, केवल विकास की बात करूंगी
अंबाला लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रतनलाल कटारिया की तरह मुझे भाषण देना नहीं आता है, लेकिन मैं केवल विकास की बात करुंगी, जिसका मुझे भरोसा है। उन्होंने कहा कि स्व. रतनलाल कटारिया के अधूर कार्यों को पूरा कराना है, जिसके लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है।