{"_id":"6619b57d9ebac5eceb00d054","slug":"people-gathered-at-the-post-till-late-night-demanding-arrest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117292-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी की मांग के लिए देर रात तक चौकी में जुटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी की मांग के लिए देर रात तक चौकी में जुटे रहे लोग
Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री आदिबद्री मंदिर क्षेत्र में वीरवार को ईद मनाने गए तीन युवकों से मारपीट का मामला सामने आने के बाद लोग वीरवार देर रात तक रणजीतपुर चौकी में जुटे रहे। आधी रात तक रणजीतपुर चौक व आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लोग मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने लोगों को बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आश्वासन के बाद सभी लोग घर को लौट गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में काठगढ़ निवासी रोहित उर्फ रोहता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जाटोवाला गांव निवासी तारीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ईद के दिन वह अपने दो दोस्त ताहरपुर के अकरम व रेहड़े माजरा के माजिद के साथ हिमाचल प्रदेश के गांव भेडो जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने रणजीतपुर बस अड्डा से एक बोतल कोल्ड ड्रिंक व नमकीन खरीदी। इसके बाद वे मोटरसाइकिल पर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। आदिबद्री मंदिर के निकट रोहित व उसके साथियों ने उन्हें रोक कर डंडों से हमला कर घायल किया। हमलावरों ने माजिद की जेब से 2200 रुपये व अकरम की जेब से 5500 रुपये व तारीफ के हाथ से अंगूठी निकाल ली। आरोपी इस बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं जिन युवकों से मारपीट किए जाने का आरोप है उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनके हाथ में बीयर की बोतल दिख रही हैं। वहीं जिन युवकों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है उनके परिजनों का आरोप है कि तीनों युवक आदिबद्री क्षेत्र में शराब पी रहे थे। उनके बच्चों ने केवल तीनों को धार्मिक जगह पर शराब पीने से रोका था। इसी के चलते यह मामला काफी गहमा-गहमी का बना हुआ है। वहीं शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनके हाथ में जबरन बीयर की बोतलें पकड़ा कर उनका वीडियो बनाया गया। चौकी प्रभारी रमन का कहना है कि गांव काठगढ़ निवासी एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टीमों का गठन कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। वीडियो के माध्यम से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।