फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People frustrated by e-bike malfunctions staged a protest

Yamuna Nagar News: ई-बाइक की खराबी से परेशान हो रहे लोगों ने दिया धरना

Tue, 08 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
People frustrated by e-bike malfunctions staged a protest
लाल द्वारा के मुख्य गेट पर बनी ओला एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लाल द्वारा के मुख्य गेट के पास स्थित ओला एजेंसी के बाहर सोमवार को ई-बाइक की खराबी से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। लोग एजेंसी के बाहर सड़क किनारे दरी बिछाकर बैठ गए।
लोगों का आरोप था कि कंपनी की ई-बाइक खरीदने के बाद बार-बार खराब होने की समस्या सामने आ रही है। एजेंसी में शिकायत करने पर कर्मचारियों और मैनेजर की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है। दो से तीन महीनों में भी ई-बाइक ठीक करके नहीं दी जा रही। सबसे बड़ी परेशानी बाइक के स्टार्ट होने की बनी हुई है। चलते समय अचानक ई-बाइक बंद हो जाने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विकास मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी बाइक बेचकर ओला कंपनी की ई-बाइक खरीदी थी। खरीदने के बाद से ही बाइक में स्टार्ट होने की समस्या बनी हुई थी। इस बारे में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और मैकेनिक को कई बार बताया गया। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ और बाइक में दोबारा कई तरह की खराबियां आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनका काम भी प्रभावित होने लगा। उनकी ई-बाइक पिछले करीब दो महीने से एजेंसी में खड़ी है। उन्हें बाइक का पार्ट आने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा है। दिन में कई बार एजेंसी में संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
धरना दे रहे लोगों के बीच अमन नामक युवक भी अपनी ई-बाइक लेकर एजेंसी पहुंचा। उसने ऑटो में बाइक रखी हुई थी और सहारनपुर लेकर जाने की बात कही। अमन ने आरोप लगाया कि वह कई बार एजेंसी के चक्कर लगा चुका है, लेकिन बाइक ठीक नहीं हो पाई। अब वह अपने खर्च पर बाइक सहारनपुर लेकर जा रहा है।
उनका आरोप है कि एजेंसी की ओर से बाइक ठीक करवाने की कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही। मौके पर पहुंचे इंद्रमोहन, उपदेश, बोबी खुराना और सुंदर चौहान आदि ने भी ई-बाइक में आ रही समस्याओं को लेकर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के स्पेयर पार्ट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। चलते-चलते बाइक बंद हो जाना आम समस्या बन गई है।
कई बार खराब बाइक को किसी अन्य वाहन से एजेंसी तक पहुंचाना पड़ता है, लेकिन उसे ठीक होने में भी महीनों लग जाते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कंपनी से ई-बाइकों की खराबी दूर करने, स्पेयर पार्ट उपलब्ध कराने और शिकायतों का जल्द समाधान करने की मांग की। उनका कहना था कि महंगे वाहन खरीदने के बाद भी यदि उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ें तो यह गंभीर समस्या है।

एजेंसी की वर्कशॉप में मैकेनिकाें की कमी के चलते ई-बाइक ठीक करने में देरी हो रही है। मैकेनिकों का प्रबंध किया जा रहा है। ऐसे में जल्द नए मैकेनिकों के आने से ई-बाइक की सर्विस सहित अन्य कामों में देरी नहीं हो पाएगी। - रवि पंवार, मैनेजर, ओला एजेंसी।

लाल द्वारा के मुख्य गेट पर बनी ओला एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग। संवाद

लाल द्वारा के मुख्य गेट पर बनी ओला एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed