फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   17 players selected for the residential football academy

Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन

Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
17 players selected for the residential football academy
तेजली खेल परिसर में फुटबॉल अकादमी के लिए ट्रायल देते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही आवासीय फुटबॉल अकादमी में भर्ती के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। जिला फुटबॉल संघ और खेल विभाग ने 17 खिलाड़ियों का चयन किया। तेजली खेल परिसर के मैदान में हुए ट्रायल में यमुनानगर के अलावा अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार, भिवानी व अन्य जिलों के खिलाड़ी पहुंचे।
चयन के लिए करीब 35 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। इस दौरान खिलाड़ियों की क्षमता के साथ उनकी आक्रमण, क्षेत्र रक्षण सहित अन्य खेल तकनीक का कोच व प्रशिक्षकों ने परीक्षण किया। ट्रायल में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी तीनों आयु वर्ग श्रेणी के खिलाड़ियों का ट्रायल अलग-अलग लिया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान सबसे पहले खिलाड़ियों की दौड़ करवाई गई। इसके लिए खिलाड़ियों को छोटे फुटबॉल मैदान के चक्कर लगाने थे। अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मैदान के छह, अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को सात और अंडर-19 आयु वर्ग वालों को आठ चक्कर लगाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों की क्षमता व शक्ति का आकलन किया गया। इसके बाद खेल तकनीक का परीक्षण किया गया। जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल मुख्यातिथि रहे। संघ महासचिव नरेंद्र चुघ विशिष्ट अतिथि रहे। ट्रायल वरिष्ठ उपप्रधान राजेश भारद्वाज के नेतृत्व ट्रायल जिला खेल विभाग के कोच भूपिंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र से कोच गगन सिंह, कैथल से गीता रानी, नरसी से मंगला, तरुण की देखरेख में करवाए गए। विभाग ने परिणाम सुरक्षित रख लिए हैं। खिलाड़ियों को दो दिन बाद फोन पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
जिले की आवासीय फुटबॉल अकादमी पहले कुल पांच सीटें रिक्त थीं। इसके लिए 17 जुलाई को ट्रायल लिए गए थे। उस दौरान कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। ट्रायल के लिए ही कुल 15 खिलाड़ी पहुंचे थे। ऐसे में विभाग को यह ट्रायल रद्द करने पड़े थे। इस दौरान दो खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

इस बीच पांच और खिलाड़ियों ने अकादमी छोड़ दी थी। इसके बाद आठ सीटें खाली हो गई थीं। आठ सीटों के साथ दस अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन होना था। तीन अगस्त को 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें आठ खिलाड़ियों को आवासीय अकादमी में भर्ती देने के साथ दस को आरक्षित श्रेणी में रखा जाना था। ट्रायल के बाद कुछ और खिलाड़ी चले गए और सात सीट खाली हो गईं।

तेजली खेल परिसर में फुटबॉल अकादमी के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद

तेजली खेल परिसर में फुटबॉल अकादमी के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed