फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BKU deliberates on the farmers' Mahapanchayat

Yamuna Nagar News: भाकियू का किसान महापंचायत पर मंथन

Wed, 09 Sep 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
BKU deliberates on the farmers' Mahapanchayat
बैठक के दौरान मौजूद भाकियू के पदा​धिकारी व किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की बैठक मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में जिला संरक्षक महेंद्र चमरौड़ी की अगुवाई में हुई। बैठक में चार अक्तूबर को होने वाली जिलास्तरीय किसान महापंचायत पर मंथन किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा राणा नंबरदार और प्रदेश महासचिव अरविंद कांबोज ने भी हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि चार अक्तूबर को सुबह 10 बजे रेस्ट एरिया औरंगाबाद (पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास) पर जिलास्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रतनमान शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महापंचायत में गन्ने के दर, मंडियों में धान खरीद, बिजली, खाद और बीज से जुड़ी किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा यमुनानगर से रादौर सड़क के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 30 सितंबर तक सड़क का निर्माण नहीं होता है तो महापंचायत में इस संबंध में कड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत की तैयारियों को लेकर सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गुर्जर ने कहा कि महापंचायत में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। संगठन में अब ट्रैक्टर प्रमुख भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने किसानों से फसल और नस्ल बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। बैठक में अरविंद कांबोज, यादविंद्र कांबोज, सुभाष शर्मा, नरेश मोहड़ी, दलवीर कैल, रणबीर बाडी माजरा, हरपाल सुढल, विनोद गुर्जर, देवेंद्र रुलाखेड़ी, मान सिंह मजाफत, सुखदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed