फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People came with Shravan's family, Panchayat lasted four hours for cooperation-justice

श्रवण के परिवार के साथ आए लोग, सहयोग-इंसाफ को चार घंटे चलीं पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
People came with Shravan's family, Panchayat lasted four hours for cooperation-justice
मोर्चरी के बाहर दोपहर तक परिवार को सहयोग व इंसाफ दिलाने को बातचीत करते लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। हत्या और लूट मामले के दूसरे दिन शहर के कई गणमान्य लोग मृतक श्रवण के परिजनों के साथ नजर आए। कई राजनेता, व्यापारी और समाजसेवी सिविल अस्पताल की मोर्चरी से शव लेने आए परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इसके बाद परिजन जिले में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आए निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता और एसपी कमलदीप गोयल को बुलाने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने मोर्चरी से उठाने से इंकार कर दिया और दूसरे दिन भी हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मंत्री व एसपी के बैठक में होने के चलते तीन डीएसपी आशीष चौधरी, प्रमोद कुमार व रजत गुलिया मौके पर पहुंचे। आशीष चौधरी की ओर से कार्रवाई का भरोसा देने व मौजिज लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद शव संस्कार के लिए ले जाया गया। श्रवण के परिवार को सहयोग व इंसाफ दिलाने को मोर्चरी के बाहर कारोबारी (श्रवण के मालिक) के पिता व श्रवण परिवार के पक्ष में चार घंटे पंचायत चली।
विज्ञापन

कारोबारी का पिता बोला-लेता हूं श्रवण के परिवार की जिम्मेदारी
श्रवण जिस बंसल ट्रेडिंग कंपनी में काम करता था, उसके मालिक अजय बंसल के पिता भी मोर्चरी पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान महेंद्र मित्तल, सुरेंद्र मदान, जंगशेर, सुनील कालड़ा, चिराग सिंघल, दीक्षित व अन्य मौजिज लोग मौजूद रहे। इस दौरान अंजय बंसल के पिता ने कहा कि वे श्रवण के परिवार की जिम्मेदारी लेते हैं। इस दौरान तीन डीएसपी व एसएचओ के समक्ष भी लोगों ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी। महेंद्र मित्तल ने कहा कि 15 मई को प्रगति रैली हुई, जिसके तीन दिन में सात हत्याओं से कानून व्यवस्था की दुर्गति हो गई। इसमें मांग रखी कि जिले में किरायेदार व नौकरों की वेरिफिकेशन हो।
विज्ञापन

दुबई से लौटा श्रवण का बेटा हालात देख गुमसुम
मोर्चरी पर पिता के शव को लेने के लिए दुबई से लौटा बेटा राहुल भी पहुंचा। 23 साल की उम्र में यह सब देख वह गुमसुम हो गया। चचेरे भाईयों व दोस्तों को देख गले लग रो पड़ा। परिवार के लोगों ने उसे संभाला। इसके बाद राहुल किसी से कुछ नहीं कह पाया। पंचकूला से घर लौटी श्रवण की बेटी के आंसू भी नहीं रूक पा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को घटना के बाद श्रवण की पत्नी आशा का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद व्यापारियों में खौफ
हत्या-लूट की घटना के बाद से जिले के व्यापारियों में खौफ है। क्योंकि जिले में प्लाई, मेटल व अन्य बड़े उद्योग हैं, जिसमें रोजाना लाखों का लेनदेन होता है। दूसरे स्थान या बैंक में नकदी जमा कराने या निकालने जाना पड़ता है। ये काम व्यापारी व उनके कर्मी निपटाते हैं। मंगलवार की घटना के बाद से वे खौफजदा हैं। कई संगठन तो मामले को लेकर डीसी, एसपी व गृहमंत्री से मिलने की तैयारी में हैं, उधर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा ने बाजार या हरियाणा बंद को लेकर फैसला लेने का जल्द बैठक का ऐलान किया है।

असला सहित 23 राइडर तैनात
घटना से जिला पुलिस सबक लेती दिख रही है। बुधवार को एसपी कमलदीप गोयल ने 23 राइडर असले सहित तैनात कर दिए हैं, जो ज्यादा कैश बैंक में जमा कराने या बैंक से निकलवाने में सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इस सेवा के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जो एसपी ऑफिस में तैनात जरनैल सिंह का 8930067000 नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed