{"_id":"68c9b608c099dd87fc0554a6","slug":"people-are-troubled-due-to-the-pond-not-being-cleaned-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143924-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तालाब की सफाई नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तालाब की सफाई नहीं होने से लोग परेशान
Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर गांव में सफाई न होने से घास से अटा तालाब। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हसनपुर गांव में तालाब की सफाई न होने से लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि तालाब का पानी बारिश होने पर ओवरफ्लो हो जाता है, जो घरों में घुस जाता है। सफाई के लिए कई बार गांव के सरपंच को बोल चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। लोगों ने मांग की है कि जल्द सफाई कराकर समस्या से निजात दिलाई जाए।
हसनपुर गांव के नसीम खान, शमशाद, जद्दू, इमरान, इकलाख, गफार, निसार, जब्बार, इंतजार ने बताया कि उनके घर व दुकानें तालाब के पास ही हैं। गांव में दो तालाब हैं। एक तालाब की सफाई तो सरपंच की ओर से करवाई जा रही है, लेकिन जो तालाब उनके घरों के पास है उसकी सफाई अभी तक नहीं करवाई गई।
तालाब के अंदर घास उग चुकी है। जैसे ही बारिश होती है तो तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। तालाब के साथ लगते घरों व तालाबों में पानी घुस जाता है। इतना ही नहीं तालाब के पानी में जहरीले जीव पैदा हो गए हैं। आए दिन सांप व अन्य जीव तालाब से निकल कर घरों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में उन्होंने कई बार सरपंच को भी कहा कि वह तालाब की सफाई करवा दें। एक बार सफाई होने से इसका पानी निकल जाएगा। खोदाई करके मिट्टी निकालने से इसकी गहराई भी बढ़ जाएगी। अभी तक इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि जब दूसरे तालाब की सफाई करवाई जा चुकी है तो इस तालाब की अनदेखी क्यों हो रही है।
जल्द कराई जाएगी सफाई : प्रवीन कुमार
हसनपुर गांव की सरपंच संगीता देवी के प्रतिनिधि प्रवीन कुमार का कहना है कि गांव के एक तालाब की सफाई करवाई जा चुकी है। दूसरे तालाब सी सफाई होनी बाकी है। पंचायत में फंड की कमी थी। दूसरा बारिश की वजह से सफाई नहीं करवाई जा सकी। अब मौसम ठीक हो गया है। इसलिए जल्द ही इसकी सफाई करवा दी जाएगी।