फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are spending lakhs in the craze of pre wedding shoot

Yamuna Nagar News: प्री वेडिंग शूट की दीवानगी में लाखों कर रहे खर्च

Sun, 15 Dec 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
People are spending lakhs in the craze of pre wedding shoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्री-वेडिंग शूट की दीवानगी जिले के युवाओं में सिर चढ़ बोल रही है, जिस पर वह लाखों रुपये खर्च करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर हर दिन के हिसाब से प्री-वेडिंग के अलग-अलग पैकेज दे रहे हैं। इनके पास न्यूनतम 25 हजार और अधिकतम ढाई लाख रुपये तक के भी पैकेज हैं।
प्री-वेडिंग शूट के लिए हथिनी कुंड बैराज, ओपी जिंदल व टाउन पार्क जैसे कई स्पॉट हैं, वहीं काफी युवा दूसरे जिलों व राज्यों खासकर पहाड़ी इलाकों में भी जाकर शूट करवा रहे हैं। जिले में करीब 1500 वेडिंग फोटोग्राफर व वीडियोग्राफर हैं। इनमें करीब 400 से 500 प्री वेडिंग शूट करते हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद कांबोज ने बताया कि प्री वेडिंग शूट का चलन गत दस वर्षों से है। लेकिन मौजूदा समय में अधिकांश युवा वर्ग विवाह पर प्री वेडिंग शूटिंग जरूर कराते हैं। प्री वेडिंग शूट के दिन व लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग पैकेज उपलब्ध हैं, जो कम से कम 25 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा ढाई लाख रुपये तक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-वेडिंग शूट के लिए जिले में हथिनी कुंड बैराज, ओपी जिंदल व टाउन पार्क जैसे कई स्पॉट हैं और दूसरे राज्यों खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों सहित धार्मिक स्थानों पर भी जाकर युवा शूट कराते हैं।

बदला बरात का रूप
कभी बरात में दूल्हे के साथ घोड़ी, बैंड व बारातियों से काम चल जाता था, पर बदलते चलन के साथ बारात का रूप भी बदल चुका है। घोड़ी के साथ रथ और बैंड के साथ डीजे, ड्रम, ढोल, झूमर, रंग बिरंगी लाइट व पटाखे-आतिशबाजी भी बरात का हिस्सा बन गए हैं। यही काम करने वाले आजाद नगर के राजकुमार ने बताया कि बरात के लिए सफेद रंग की घोड़ी, साथ में रथ और बैंड, ड्रम, ढोल, झूमर, रंगबिरंगे लाइट व पटाखे-आतिशबाजी सभी एक की जगह पर उपलब्ध करवा देते हैं। इसमें 40 से 50 हजार रुपये तक खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed