फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are liking the pickle of Panipat

Yamuna Nagar News: लोगों को भा रहा पानीपत का आचार

Tue, 14 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
People are liking the pickle of Panipat
स्वदेशी मेले में स्टॉल पर जानकारी लेते लोग। संवाद - फोटो : Katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेपर मिल के मैदान में स्वदेशी जागरण की ओर से लगाए गए स्वदेशी मेले में जहां देश की परंपरा व संस्कृति की सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलक देखने को मिल रही। वहीं यहां आने वाले दर्शकों को गुजरात-महाराष्ट्र के हाथ से बने बंदनवार तो पानीपत का पंचरंगा आचार खूब भा रहा है।
इतना ही नहीं यहां लगे अन्य प्रकार के व्यंजनों का भी स्वाद चखने को मिल रहा। बात करें तो यहां मेले में लगे फलों का मुरब्बा, साजसज्जा का सामान, किंग साइज की चादरें, हैंडलूम का सामान इत्यादि मेले में पूरी तरह देसी व हस्त निर्मित उत्पाद हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्वदेशी मेले में अलग से पंजाबी ढाबा भी बनाया हुआ है, जहां आने वाले दर्शक मक्की की रोटी और सरसों का साग चखने को मिल रहा है। यहां तक राजस्थान का जहाज कहलाने वाले ऊंटों की सवारी आदि भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा मेले में स्थानीय उद्योगों, गृह उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़ी और स्वयं सहायता समूह के बारे में दर्शकों को काफी कुछ सीखने के मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वदेशी जागरण मंच से मेला आयोजक डॉ. दीपमाला कांबोज का कहना है कि मेले के लिए 40 स्टॉल बुक हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वदेशी उत्पाद, भारतीय एवं लोक परंपरा के व्यंजन, प्राकृतिक खेती के उत्पाद, गृह उद्योग, हस्त निर्मित वस्तुएं के स्टॉल लगाई गए हैं, जिन पर लोग खरीदारी कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों के नृत्य का सराहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वदेशी मेले के आयोजन होते रहने चाहिए, इससे लोगों को अपनी देश में निर्मित वस्तुओं की तरफ रुझान बढ़ता है। इसके अलावा लोगों को काफी कुछ सीखने के लिए भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed