{"_id":"6af371bd362ecba39200133b","slug":"payments-can-now-be-made-online-at-government-blood-banks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165921-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी ब्लड बैंक में अब ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी ब्लड बैंक में अब ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान
Wed, 11 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में अब लोग रक्त और प्लेटलेट्स लेने के लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। अभी तक ब्लड बैंक में रक्त लेने के बदले भुगतान केवल नकद करना पड़ता था।
ऐसे में जेब में नकदी नहीं होने पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी।
इसके लिए लोग क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। जिला नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर के अलावा निजी अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को भी जरूरत पड़ने पर रक्त और प्लेटलेट्स के लिए ब्लड बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
मरीज के परिजन यहां पहुंचकर रक्त या प्लेटलेट्स लेते हैं। इसके बदले में उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। छोटी से छोटी खरीदारी के लिए भी लोग यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करना पसंद करते हैं।
ऐसे में ब्लड बैंक में नकद भुगतान की व्यवस्था कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती थी।
रक्त लेने के लिए पहुंचने वाले लोग भी ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध करवाने की मांग करते थे। कई बार जेब में नकदी नहीं होने पर उन्हें रुपये का इंतजाम करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे जरूरत के समय उनका समय भी बर्बाद होता था। ब्लड बैंक में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होने से लोगों को नकदी लेकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वे अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान की प्रक्रिया भी आसान होगी और लोगों को रक्त लेने के लिए नकदी की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि ब्लड बैंक में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे रक्त और प्लेटलेट्स लेने आने वाले लोगों को भुगतान करने में आसानी होगी और उनकी परेशानी दूर होगी।