{"_id":"60f727198ebc3e6c2e601697","slug":"payal-and-navjot-first-in-fun-art-activity-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl771822145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजेदार कला गतिविधि में पायल और नवजोत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजेदार कला गतिविधि में पायल और नवजोत प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विद्यार्थियों की दिनचर्या को बदलने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से मजेदार कला गतिविधि का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई । कनिष्ठ वर्ग में पायल और वरिष्ठ वर्ग में नवजोत प्रथम रहीं।
पहला कक्षा 6 से 8 तक कनिष्ठ वर्ग तथा दूसरा कक्षा 9 से 12 तक वरिष्ठ वर्ग। मजेदार कला गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने घर बैठ कर ही फलों व सब्जियों से विभिन्न कलाकृति जैसे पेड़, मोर, खरगोश ,चूहा ,तोता बनाई और उन्हें अलग-अलग तरीकों से सजाया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग में पायल आठवीं क ने प्रथम, प्राची आठवीं ख ने द्वितीय और अनन्या तथा जसप्रीत छठी ख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में नवजोत 9वीं क ने प्रथम, गुलनाज दसवीं ख ने द्वितीय, अनुष्का दसवीं क ौर रिया दसवीं ख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि आज के समय में मानव का जीवन परेशानियों और तनाव से भरा हुआ है। कला व संगीत हमारे जीवन में एक नया संचार उत्पन्न करते हैं। कोविड-19 के फैलने से विद्यार्थी घरों में बैठकर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं जिससे उनकी दिनचर्या नीरस हो गई है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों का खेल-खेल में कलात्मक व रचनात्मक विकास करना है। जिससे उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने विजेता बच्चों को ई प्रमाण पत्र व ई पदक देकर सम्मानित किया।