फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   patoto, ymn, haryana

बिना टमाटर कैसे आए सब्जी और सलाद का स्वाद?

Sat, 18 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
patoto, ymn, haryana
टमाटर - फोटो : ब्यूरो
यमुनानगर। बिना टमाटर के सब्जी और सलाद कैसे बने? मंडी-बाजारों व गली-मोहल्लों में रेहड़ी और फड़ी पर सब्जी खरीदते वक्त हर कोई यही प्रश्न कर रहा है। चूंकि सप्ताह भर में टमाटर का फुटकर भाव दोगुना हो गया है। 25-30 रुपये प्रति किलो मिल रहे टमाटर के लिए अब लोगों को 55-60 रुपये देने पड़ रहे हैं। रेट में अचानक आए बड़े उछाल से टमाटर की बिक्री पर भारी असर पड़ा है। ज्यादातर लोग टमाटर से तौबा करने लगे हैं। कुछेक लोग 10-15 रुपये कम रेट होने पर मंडी से टमाटर खरीद रहे हैं। ऐसे में बाजारों में फुटकर दुकानों व गली-मोहल्लों में रेहड़ी व फड़ी पर टमाटर की बिक्री न के बराबर रह गई है।
विज्ञापन



यमुनानगर सब्जी मंडी के विक्रेताओं की मानें तो मौसम की मार के चलते हरियाणा में टमाटर की कम पैदावार से आवक भी कम हुई। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से टमाटर मंगवाना पड़ रहा है। वहीं, बुधवार से डीजल के रेट भी बढ़ गए हैं। इससे भी टमाटर के रेट में वृद्धि हुई है। कैंप के फुटकर विक्रेता अमित, सतपाल ग्रोवर, ईश्वरचंद्र, गुलशन कुमार ने कहा कि टमाटर के दामों में आए उछाल के बाद से इसकी बिक्री न के बराबर ही रह गई है। लोग रेट सुनकर ही उल्टे पांव हो लेते हैं, जबकि कुछ उपभोक्ता पहले की तुलना में कम टमाटर खरीदकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी में पहुंच रहे उपभोक्ता:
फुटकर दुकानों व रेहड़ियों व फड़ियों पर टमाटर 55 से 60 रुपये के बीच मिल रहा है। मुख्य बाजारों में जहां टमाटर 55 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है वहीं, पॉश एरिया में इसका 60 रुपये प्रतिकिलो रेट है। टमाटर के दामों में आए भारी उछाल के बाद से लोग सब्जी व सलाद में टमाटर इस्तेमाल करने से परहेज करने लगे हैं या फिर जरूरत से कम मात्रा में टमाटर खरीद रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed