फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patchwork in Model Town and separation from other roads

Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन में पैचवर्क तो अन्य सड़कों से किनारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Patchwork in Model Town and separation from other roads
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से वार्ड आठ के मॉडल टाउन में सड़कों पर पैचवर्क कराया जा रहा है। जबकि यह कार्य अन्य वार्डों की गड्ढों में तबदील सड़कों पर नहीं हो रहा, जिससे पार्षद नाराज हैं। खासकर विपक्षी पार्षद मामले में निगम अफसरों पर भेदभाव के आरोप लगा रहे हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में भी सड़कों में गड्ढे हैं, पर यह अफसरों को नहीं दिखते, तभी एक ही वार्ड की सड़कों पर पैचवर्क और अन्य वार्डों की सड़कों से किनारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन में नेहरू पार्क के साथ, यमुना क्लब के सामने, एमएलएन कॉलेज बैक गेट, संतपुरा रोड व छोटी लाइन जैसी सड़कों पर पैचवर्क कराया जा रहा है। इन तारकोल की सड़कों पर मानसून की बारिश के बाद से कई जगह गड्ढे थे और कई स्थानों पर यह उखड़ गई थीं। इस पर निगम अफसर पैचवर्क से गड्ढे व उखड़े स्थानों को भरवा रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड में मेयर व एमएलए निवास, इसलिए यहीं फोकस
वार्ड चार से पार्षद देवेंद्र सिंह, पांच से पार्षद विनय कांबोज, सात से पार्षद रामआसरा भारद्वाज, तेरह से पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि सड़कों के पैचवर्क से लेकर अन्य विकास कार्य कराने में अफसरों का फोकस सिर्फ वार्ड आठ पर है, क्योंकि यहां मेयर व एमएलए निवास है। जबकि अन्य वार्डों में भी मानसून की बारिश के बाद सड़कों की स्थिति बिगड़ी हुई है, जिन्हें नजरअंदाज कर केवल वार्ड आठ की सड़कों पर ही पैचवर्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन-
सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन भी सड़कों पर पैचवर्क की जरूरत है, वहां यह कार्य नियमानुसार होगा। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed