{"_id":"68fd19b74c20bae9a80623c4","slug":"passengers-are-not-getting-the-benefit-of-special-trains-they-are-passing-without-stopping-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-145811-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विशेष ट्रेनों का यात्रियों को नहीं मिल रहा फायदा, बिना रुके गुजर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विशेष ट्रेनों का यात्रियों को नहीं मिल रहा फायदा, बिना रुके गुजर रहीं
Sun, 26 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
भीड़ के कारण ट्रेन के गेट पर लटके यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। छठ मनाने के लिए घर जाने वाले प्रवासियों को सीट मिलना तो दूर वे ट्रेन में चढ़ तक नहीं पा रहे हैं। छठ करीब होने से स्टेशन पर और ज्यादा भीड़ बढ़ गई है। लोगों को अतिरिक्त ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चूंकि हालात ऐसे हैं कि लोग दरवाजों व खिड़कियों पर लटकने को मजबूर हैं। यही नहीं आरक्षण बोगी में भी यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत हो रही है। वहीं, दरवाजे खुलवाने में आरपीएफ व जीआरपी के पसीने छूट रहे हैं।
इस बार यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेलवे की ओर से अंबाला व फिरोजपुर मंडल की ओर से छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन उनका यहां ठहराव नहीं दिया गया है। इसके चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से यात्रियों को अतिरिक्त गाड़ियों का लाभ नहीं मिल रहा है। इसका लाभ लेने के लिए यात्रियों को सहारनपुर स्टेशन पर भेजा जा रहा है।
सतेंद्र यादव, मुन्ना यादव, पवन कुमार, विनय यादव, ब्रिजेश मौर्य, रतन कुमार ने बताया कि इस बार ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। हर बार रेलवे ने यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। वहीं शुक्रवार रात को भी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर उत्तरप्रदेश व बिहार जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री इधर से उधर दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
एक के बाद एक ट्रेन आई और चली गई, लेकिन लोग चढ़ नहीं पाए। इस दौरान देवरिया के लिए जा रहे मुकेश कुमार पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे तो वह दोबारा चढ़ नहीं पाए और ट्रेन छूट गई। इसके बाद जीआरपी ने मुकेश कुमार को तड़के सियालदह एक्सप्रेस में बैठाया। इस दौरान मुकेश ने बताया कि वह लुधियाना से परिवार के साथ चढ़ा था और यहां पानी व बच्चों के लिए खाने के लिए सामान लेने उतरा था। भीड़ के कारण वह दोबारा ट्रेन नहीं पकड़ पाया। गनीमत है कि परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में हैं अन्यथा उसका सारा सामान चला जाता।
इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हो रही है। मगन गुप्ता ने बताया कि उनकी फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस में सीट आरक्षित थी। वह ट्रेन पकड़ने पहुंचा लेकिन भीड़ बहुत ही ज्यादा थी। उसने काफी प्रयास किया, लेकिन वह ट्रेन नहीं पकड़ पाए। पूरी रात उन्होंने परिवार के साथ स्टेशन पर गुजारी। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने सियालदह एक्सप्रेस से रवाना किया।
त्योहारों में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल गाड़ियां चलाई हैं। मांग व सुविधा के अनुरूप ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहा है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।