फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers are getting benefits from the start of Shree Renukaji bus service

श्री रेणुकाजी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को मिल रहा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting benefits from the start of Shree Renukaji bus service
यमुनानगर। एक फरवरी को श्री रेणुकाजी के लिए यमुनानगर बस अड्डे से बस सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा के शुरू होने के बाद प्रतिदिन 50 यात्रियों के सफर से रोडवेज को यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे यमुनानगर रोडवेज डिपो की रिसीट(आमदनी) भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

डिपो के महाप्रबंधक के अनुसार अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो दूसरी बस चलाने के बारे में भी विचार किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल एक बस सेवा चलती रहेगी। बता दें एक फरवरी को डीसी पार्थ गुप्ता ने बस अड्डे से इस बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया था। रेणुकाजी के लिए यह बस सर्विस पहली बार चलाई गई है। यह बस सेवा यमुनानगर से जाकर धनौरा रात को रूकती है। अगले दिन वहां से बिलासपुर, कपालमोचन, साढौरा, कालाआम्ब, नाहन से होते हुए रेणुकाजी पहुंच रही।
विज्ञापन

बाक्स
गिरिपार क्षेत्र का पहला पड़ाव श्रीरेणुकाजी
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र का पहला पड़ाव है श्रीरेणुकाजी। भगवान परशुराम की जन्मभूमि श्रीरेणुकाजी उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यहीं पर श्रीरेणुकाजी झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। यह झील लगभग तीन किमी. में फैली है। इसी झील के किनारे मां श्री रेणुकाजी व भगवान परशुराम के भव्य मंदिर हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा के लोगों की इसमें अटूट श्रद्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
श्री रेणुकाजी के लिए चलाई गई बस सर्विस से यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है। यात्रा के दौरान धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। रूट प्लान के अनुसार बस को ठहराव दिया जा रहा है।
-बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed