{"_id":"661c5a61cc2728b0550975e4","slug":"partners-embezzled-rs-18-lakh-in-fruit-business-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117423-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साझेदारों ने फल के व्यापार में हड़पे 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साझेदारों ने फल के व्यापार में हड़पे 18 लाख
Mon, 15 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साढौरा के दिलशाद के साथ साझे में फल का व्यापार कर रहे साझेदारों ने 18 लाख रुपये धोखाधड़ी कर ली। दिलाशाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता और दो पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिलशाद ने बताया कि उसकी सब्जी मंडी में जुबेर फ्रूट कंपनी के नाम से आढ़त है। उसने 26 अगस्त 2019 से 22 अक्टूबर 2019 तक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव डूंडूखेड़ा निवासी इस्लाम व उसके बेटों फिरोज व शाहरूख के साथ केला व पपीता की साझेदारी की थी। कच्चा केला महाराष्ट्र के बहरामपुर व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और कच्चा पपीता अंबाला से मंगवाते थे।
इन फलों को पकाकर बेचते थे। इसका पूरा हिसाब इस्लाम, फिरोज व शाहरुख के पास होता था, जो शाम को दिलशाद की बेटी को रुपये देकर जाते और कॉपी में हस्ताक्षर कर देते। इस बीच दिलशाद ने खुद दुकान पर बैठना शुरू कर दिया। उसके दुकान पर बैठने से इस्लाम, फिरोज व शाहरुख ने काम करने से इंकार कर दिया और अपना हिसाब किताब कर चले गए।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद उनके पास महाराष्ट्र का डीलर विजय प्रकाश आया। उसने बताया कि साढ़े 13 लाख रुपये का केला खरीदा गया था। उसकी पेमेंट नहीं की गई। इस बारे में इस्लाम, फिरोज व शाहरुख से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा से पूरा लेखा जोखा देखा तो पता लगा कि आरोपियों ने लगभग 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।