फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parshwanath Moksha Kalyan Diwas celebrated, Yamunanagar

श्रद्धा से मनाया पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याण दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Parshwanath Moksha Kalyan Diwas celebrated, Yamunanagar
शोभा यात्रा निकालते जैन धर्म के अनुयायी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमना गली रेस्ट हाउस रोड स्थित श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर में 23वां तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ा व पूजा कर श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम दौरान भगवान की पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रधान अजय जैन ने की। संचालन बाल ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी व पं. शीलचंद जैन ने किया।
सुनीता दीदी ने कहा कि मोक्ष सप्तमी को जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा कर कल्याणक लाडू चढ़ाया जाता है। मनुष्य के जीवन का उद्देश्य चिंताओं को छोड़ मोक्ष प्राप्त करना होना चाहिए। चूंकि धर्म के अनुसार मोक्ष प्राप्ति ही जीवन की सफलता है। मोक्ष से मनुष्य जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ब्रह्मण चौक जगाधरी के साथ, श्री पार्श्वनाथ जैन चैताल्य कन्हैया चौक, श्री शांतिनाथ चैताल्य मॉडल कॉलोनी, बुड़िया व साढौरा के जैन मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए। जगाधरी मंदिर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र जैन ने की। संचालन महामंत्री अरविंद जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र जैन ने कहा कि हमें अपनी आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए मोह रूपी शत्रु का नाश करना पड़ता है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए, सभी बड़ों के प्रति विनय भाव रखना चाहिए। चूंकि विनय ही मोक्ष का द्वार है, इसीलिए सभी को चैतन्य प्रभु से रिश्ता जोड़ना चाहिए। मुकेश जैन ने बताया कि इस दिन खास तौर पर जैन समाज की बालिकाएं सामूहिक रूप से निर्जला उपवास करती है। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed