Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents should keep an eye on their children to prevent drug abuse: DC

नशे से बचाव के लिए अभिभावक रखें बच्चों पर नजर : डीसी

Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Parents should keep an eye on their children to prevent drug abuse: DC
कार्यक्रम के दौरान नशा न करने की शपथ लेते अ​धिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति पर जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष प्रीति के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके साथ अधिक समय बिताने की अपील की।
विज्ञापन

आज के समय में युवा वर्ग विभिन्न प्रकार के नशों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है। शुरुआत में शौक के तौर पर किया गया नशा धीरे-धीरे लत का रूप ले लेता है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के पास संदिग्ध दवाइयां या अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित सामग्री मिले तो इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत उचित कदम उठाएं। जिला रेड क्रॉस समिति के कार्यवाहक सचिव संजीव धीमान ने कंडक्टर एवं वाहन चालक लाइसेंस आवेदकों, महाराजा अग्रसेन कॉलेज और मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों, टीआई प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सेक्शन अधिकारी धीरज सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा सामान्य अस्पताल यमुनानगर सहित विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों पर उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने लोगों से इन सेवाओं का लाभ उठाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शीशपाल सिंह सोही, शशि भूषण, राज कुमार, नरेश कुमार, अजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनीता शर्मा, जसबीर सिंह, दीपशिखा, कविता रानी, सपना, राजेश और सूरज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed