Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents protest at the District Education House against the arbitrariness of private schools.

Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला शिक्षा सदन पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Parents protest at the District Education House against the arbitrariness of private schools.
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते अ​भिभावक। संवाद
जगाधरी। निजी स्कूलों की ओर से नियमों का उल्लंघन और मनमानी करने के विरोध में सोमवार को अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने जिला शिक्षा सदन कार्यालय के गेट पर एक घंटे तक नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर कार्यालय में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन निजी स्कूलों में पढ़ने वाले अभिभावकों की ओर से बुलाया गया और इसका अगुवाई अभिभावक अंकुश बक्शी ने की।प्रदर्शन सुबह साढ़े 11 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चला। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षा विभाग, अधिकारियों व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अभिभावक हाथ में शिक्षा का अधिकारी, स्कूलों पर कार्रवाई इत्यादि शब्द लिखे पर्चे लेकर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में पुलिस बल तैनात रहा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल नियमों का उल्लंघन कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। अभिभावक संजीव नंदा, अंकुश बक्शी, चिराग, कुणाल ने बताया कि अधिकारी भी स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर में तमाम स्थानों पर निजी प्रकाशकों की किताबें बेची जा रही हैं और स्कूलों में इसी से पढ़ाई हो रही है। अभी तक विभाग ने इस और कोई कदम नहीं उठाया। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों ने आरटीई में सीटों की सही जानकारी नहीं दी है। कई स्कूलों में आरटीई के तहत 150 सीटें हैं, लेकिन उन्होंने 20 से 25 सीटें दर्शाई हैं। स्कूलों के गलत जानकारी देने के कारण बच्चों काे शिक्षा के अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में अभिभावकों की ओर से प्रदर्शन बुलाया गया। इस दौरान शिक्षा सदन कार्यालय अधीक्षक ने अभिभावकों का ज्ञापन लिया। अभिभावकों ने ज्ञापन में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लूमबर्ग पब्लिक स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने दो दिन में समस्या का समाधान करने की मांग की है और समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान संजीव नंदा, दिनेश कुमार, मिथलेश कुमार, राघव, अंकुश बक्शी, संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed