फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents get to know the progress report of their children

Yamuna Nagar News: अभिभावकों ने जानी बच्चों की प्रगति रिपोर्ट

Sat, 04 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Parents get to know the progress report of their children
जेएमआईटी कॉलेज में आयोजित पीटीएम में हिस्सा लेते अभिभावक।संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य सभी विभागों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अभिभावकों की सजगता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कुल 347 अभिभावकों ने शिरकत की। कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने पेरेंट-टीचर मीटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों के बीच संवाद व सहयोग को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बताया। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली।

डॉ. एसके गर्ग ने उन्होंने छात्रों को कक्षा की उपस्थिति के साथ-साथ क्लब गतिविधियों, खेल, एनएसएस, एनसीसी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेने की जरूरत बताई। विभागाध्यक्षों व प्राध्यापकों के साथ अभिभावकों ने विद्यार्थियों की वास्तविक प्रगति पर विचार-विमर्श किया। जिसमें अभिभावकों ने संस्थान की कार्यशैली व उच्च मानकों की सराहना की। विशेष रूप से नियमित, कमजोर विद्यार्थियों के लिए आयोजित अतिरिक्त कक्षाओं एवं प्रयासों को भी अत्यंत सकारात्मक रूप से देखा गया। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ यूपी सिंह ने तैयार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed