फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents and Panchayat were made aware against drug addiction

Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ अभिभावकों और पंचायत को किया जागरूक

Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parents and Panchayat were made aware against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लोगों को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के लिए गांव भम्नौली के माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम अमर उजाला के नशा मुक्ति अभियान के तहत करवाया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के नशा मुक्ति अभियान के जिला नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम में अभिभावकों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे बताया गया। कार्यक्रम उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को नशा प्रवृत्ति से दूर रखना रहा। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने व उनकी स्थिति समझने के तरीके बताए गए। इस दौरान कलेर ने कहा कि नशे की जड़ें तेजी से फैल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र भी इसकी चपेट में रहे हैं। गांव के किशोर व युवा तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को इसके बुराई के प्रति जागरूक करें और सजग बनाएं। वहीं, इस दिशा में पंचायत, सरपंच व पंचों को मिलकर इस पर प्रहार करना होगा। पंचायत प्रतिनिधियों को अपने गांव व क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के प्रयास करने होंगे। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस व प्रशासन को देनी होगी। इस दौरान अभिभावकों ने मुहिम में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच अरुण कुमार ने अमर उजाला की मुहिम की सरहाना की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नस्लों को बचाने के लिए इस मुहिम में सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे, किशोर व युवा इससे दूर रहे इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। वहीं, इसे बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। कलेर ने कहा कि जो अभिभावक किसी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, वे इसका त्याग करें। घर व बच्चों के सामने नशीले पदार्थाें का सेवन न करें। बच्चों को इस बुराई के बारे जागरूक करें। इस दौरान पुलकित शर्मा, संदीप कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, महिपाल, त्रिशंकु, रणधीर, अंकुश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed