फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panipat, senta klaj

सेंटा बन आए नन्हें- मुन्ने

Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sun, 25 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
panipat, senta klaj
c - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के पब्लिक स्कूलों में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया और बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों के साथ सबका मन मोह लिया। स्थानीय इंडियन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुए। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सेंटा क्लॉज की वेषभूषा में हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल मनीष गोयल ने क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद नन्हे बच्चों में सांता क्लॉज की ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई और विभिन्न गानों पर डांस करवाया गया। इसमें यूकेजी के अभिनय और एलकेजी के केशव और चेतन प्रथम रहे। इस अवसर पर लीना शर्मा, सोनम, अंकुश, रचना व संदीप मौजूद रहे। हरियाणा पब्लिक स्कूल उरलाना कलां में शनिवार को क्रिसमस मनाया। इसमें प्रभु यीशु मसीह से खुशहाली की प्रार्थना की गई। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बन बच्चों को चॉकलेट, टॉफी और गिफ्ट बांटे। स्कूल प्रिंसिपल प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राइमरी विंग में कार्ड बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें फूले सदन के हरगुण हर्ष और वंश प्रथम रहे। क्रिसमस ट्री में टैगोर सदन के लक्की, आशीष, भारती और अनुराग प्रथम रहे। मुख्य अतिथि उरलाना खुई के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह ने बच्चों को चॉकलेट और टाफियां भेंट की। इस अवसर पर सोनम, वर्षा, चित्रा, सुदेश, रेनू,सर्बजीत, सोनिया, रजनी, मुकेश व खुश्बू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed