{"_id":"5d73f8a18ebc3e93d96578c9","slug":"panchyat-kishan-yuninan-yamuna-nagar-news-rtk516617874","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनमान व चढूनी गुट के कार्यकर्त्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनमान व चढूनी गुट के कार्यकर्त्ता भिड़े
विज्ञापन
गांव सुढैल में भाकियू की पंचायत में उपस्थित किसान।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की दो यूनियनों में शनिवार को टकराव हो गया। जिससे दोनों यूनियनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। नौबत हाथापाई तक आ गई थी। लेकिन वहां मौजूद अन्य किसानों ने दखल देकर बीच बचाव किया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पर किसानों से फॉरच्यूनर कार व रुपये लेने के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए गांव सुढैल मेें भारतीय किसान यूनियन रतनमान गुट के जिलाध्यक्ष सुभाष गुज्जर की अध्यक्षता में पंचायत रखी गई थी। इस पंचायत में उन किसानों को बुलाया गया था जिन्होंने चढूनी पर आरोप लगाए और यूनियन के ही अन्य पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया था।
इस तरह हुई तीखी नोक-झोंक : दरअसल, जब पंचायत चल रही थी। इसी दौरान भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूूनी गुट के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व संगठन सचिव हरपाल सुढल व अन्य वहां पहुंच गए। पंचायत में चढूनी के खिलाफ आरोपों को सुनकर उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। तभी दूसरे गुट के किसान उनके पास पहुंचे और उनके बीच जमकर तीखी नोक-झोंक हो गई। तभी अन्य किसानों ने दखल देकर बीच बचाव किया और चढूूनी गुट के पदाधिकारियों को वहां से चलने जाने को कहा। तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, जिलाध्यक्ष सुभाष गुज्जर का कहना है चढूनी गुट के दोनों पदाधिकारी बिना बुलाए पंचायत में आए थे। अगर आना था तो गुरनाम सिंह चढूनी को आना चाहिए था।
पहले भी आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों यूनियन : गुरनाम सिंह चढूनी व रतनमान इससे पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं। इसी साल फरवरी में जब चढूनी गुट ने पीपली में किसान रैली की थी तो रतनमान गुट ने उन पर रैली के नाम पर किसानों से रुपये इक्ट्ठे करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
यूनियन के नाम पर चंदा मांगने वालों बख्शा नहीं जाएगा : रतनमान
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि भाकियू पूरे देश में एक है जिसका नेतृत्व देश में चौधरी नरेश टिकैत कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग किसान यूनियन के नाम का गलत प्रयोग कर रहे हैं। आंदोलन के नाम पर किसानों से गाड़ियां, गाड़ी के लिए डीजल व अन्य चंदा इकट्ठा करते हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। रतनमान ने कहा कि चढूनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 2014 में यूनियन से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने कहा कि कुछ और भी बातें सामने आई है। जल्द ही सभी बातों का पर्दाफाश किया जाएगा। अगर सच्चाई निकली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
आरोप लगाने के बाद वीडियो को किया गया था वायरल : दरअसल, दादूपुर नलवी नहर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ढिल्लो व राजेश दहिया और अर्जुन सुढैल मौके पर थे। वहां के कुछ किसानों ने कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल की थी। जिसमें दादूपुर नलवी नहर के आंदोलन के नाम पर गुरनाम सिंह चढूनी ने फॉर्च्यूनर गाड़ी व दो हजार रुपये और हर रोज डीजल तथा अन्य खर्चे की मांग का वीडियो वायरल किया था।
पंचायत में यह रहे मौजूद : इस पंचायत में विजय मेहता प्रदेश महासचिव, सुभाष गुर्जर जिला अध्यक्ष, बलिंदर जैनपुर, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र, रूपचंद बख्तुवा अध्यक्ष अंबाला, अजीत सिंह प्रधान लाडवा, सुरेंद्र सिंह सांगवान प्रवकता करनाल, मेहताब सिंह कादियान करनाल, प्रचार मंत्री सुरेश कंबोज गढ़ी बीरबल, उदय सिंह कुंजल प्रधान रादौर, सुखदेव सिंह प्रधान बिलासपुर, सुभाष शर्मा उप प्रधान साढ़ौरा, जिला महासचिव रमेश ढिल्लों, सुभाष चमरौड़ी, धर्मवीर अमलोहा, नाथीराम दोली शमशेर खजूरी, धर्मबीर नेहरा, मदनपाल बपदा,पवन गोयल दामला, बलिंद्र सिह सरपंच सुढैल, संजय, निरजंन सुढैल, रामनिवास सुढैल, कर्ण मेहला, राजेश कांबोज, सरपंच गुगलो, जनक, गभीर सुढल आदि किसान मौजूद रहे।
आरोप निराधार, करेंगे मानहानि का दावा : भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि चढूनी पर जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार है। हम पंचायत में गए थे। हमने पंचायत में किसानों से पूछा भी था कि किस किसान से पैसे मांगे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रतनमान गुट द्वारा बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और मानहानि का दावा किया जाएगा।

दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच नोंक झोंक होती हुई- फोटो : YAMUNA NAGAR