फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchayat chunav

267 बूथ पर आज वोटिंग से चुने जाएंगे 129 सरपंच

Sun, 17 Jan 2016 12:06 AM IST
यमुनानगर ब्यूराो
यमुनानगर ब्यूराो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को बिलासपुर व साढ़ौरा में मतदान होंगे। दोनों खंडों में बने 267 बूथ पर वोटिंग कर ग्रामीण अपने गांव की सरकार बनाएंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक होगी। इस दौरान ईवीएम पर सरपंच व जिला परिषद् सदस्य और बैलेट पेपर पर ब्लॉक समिति व पंच पद के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन ने तमाम प्रबंध पूरे होने का दावा किया है। खासकर अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर कड़ी चौकसी रहेगी।
विज्ञापन


 दोनों खंडों में एक लाख 29 हजार 279  वोटर हैं, जो अपने वोट से 439 सरपंच, 556 पंच व ब्लॉक समिति के 148 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे वहीं, जिला परिषद् सदस्यों के विभिन्न वार्ड हेतु भी मतदान होंगे। सरपंच व पंच पद के चुनाव परिणाम देर शाम तक आ जाएंगे, जबकि ब्लॉक समिति व जिला परिषद् के सदस्यों के चुनाव परिणाम 28 जनवरी को घोषित होंगे।
विज्ञापन



बिलासपुर ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए 105 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 36 महिलाएं हैं। जबकि साढ़ौरा ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए 43 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से 18 महिलाएं हैं। बिलासपुर खंड में 95 सरपंच पद के लिए 474 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जांच के बाद 12 के नामांकन रद्द हो गए और बचे 462 में से 33 ने नामांकन वापस ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पांच गांवों के सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इसी प्रकार बिलासपुर खंड के चुनाव मैदान में 424 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए हैं, जिनमें से 172 महिलाएं हैं। इसी प्रकार पंच पद के लिए खंड में बने 720 वार्ड के लिए 1059 आवेदन आए थे, जिसमें 53 आवेदन रद्द हो गए। जबकि सही पाए गए 1006 में से 124 ने नामांकन वापस ले लिए। वहीं, 478 सर्वसम्मति से पंच चुने गए। इस प्रकार 404 उम्मीदवार पंच पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से 279 महिलाएं हैं।

उधर, साढौरा खंड में 43 सरपंच पद के लिए 204 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जांच के बाद पांच उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद बचे 119 में से 80 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। जबकि चार गांवों के सरपंच सर्वसम्मति से चुन लिए गए। इस प्रकार साढ़ौरा खंड में 115 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए हैं, जिनमें से 42 महिलाएं हैं। खंड में पंच पद के लिए बने 325 वार्ड के लिए 464 आवेदन आए थे। इसमें से 20 आवेदन रद्द हो गए, जबकि सही पाए गए 444 में से 63 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। वहीं, 229 सर्वसम्मति से पंच चुने गए। इस प्रकार 152 उम्मीदवार पंच पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें से 60 महिला उम्मीदवार हैं।

पंच-सरपंच व ब्लॉक समिति की रेस में 607 महिलाएं:
पंचायती चुनाव में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। बिलासपुर-साढौरा से पंच-सरपंच व ब्लॉक समिति के सदस्य हेतु कुल 1143 प्रत्याशी दौड़ में हैं, जिनमें 607 महिलाएं हैं, जबकि 536 पुरुष उम्मीदवार हैं। यानि चुनाव में 50 प्रतिशत से भी अधिक महिलाओं की भागीदारी है। दोनों खंडों में ब्लॉक समिति के लिए 54, सरपंच के लिए 224 व पंच के लिए 339 महिला प्रत्याशी रेस में हैं।

बिलासपुर में 14 अतिसंवेदनशील व 18 संवेदनशील बूथ:  

बिलासपुर में कुल 169 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14 बूथ अति संवेदनशील व 18 बूथ संवेदनशील हैं। बिलासपुर, चाहड़वाला, चंगनौली, कपूरीकलां, मछरौली, मारवाकलां, मारवा खुर्द, मुसिंबल (एम), मुसिंबल (एच), पाबनी कलां, पीरूवाला, फेरुवाला, सफीलपुर, संधाए अतिसंवेदशील बूथ हैं। जबकि अजीजपुर कलां, अराइयां वाला, बनकट, भील छप्पर, काठगढ़, मानकपुर, मंगलोर, मोहड़ी, मुगलवाली, मुंडा खेड़ा, नागलपट्टी, मछरौली, नवा शहर, पेंसल, रामगढ़ माजरा, रामखेड़ी, रसूलपुर, शाहपुर-302, शाहपुर जट्टान संवेदनशील बूथ हैं।

साढौरा में छह अतिसंवेदनशील व 12 संवेदनशील बूथ:
साढौरा में कुल 98 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह बूथ अतिसंवेदनशील व 12 बूथ संवेदनशील हैं। रत्तुवाला, रटौली, इस्माईलपुर, महमदपुर, कल्याणपुर अंटारी, कोटला अतिसंवेदनशील बूथ हैं, जबकि ठसका, सालेहपुर, फैजलपुर, हवेली, फिरोजपुर, इस्लामनगर, सैदपुर, साढौरा, सरांवा, लाहड़पुर, परभोली, शामपुर संवेदशनशील बूथों में शामिल हैं।

आंकड़ों पर एक नजर:-
बिलासपुर में पंचायतें-95
साढौरा में पंचायतें- 43

बिलासपुर में पंच के लिए वार्ड- 720
साढौरा में पंच के लिए वार्ड- 325

बिलासपुर में सरपंच पद के लिए आरक्षित सीटें:-
सामान्य महिला    एससी महिला        एससी
25                    6                13


साढौरा में सरपंच पद के लिए आरक्षित सीटें:-
सामान्य महिला    एससी महिला        एससी
12                     3                6

बिलासपुर में वोटर-    83812
साढौरा में वोटर- 45467
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed