फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panch's death due to suspected disease in Nachraun, villagers assuming dengue as the reason

नाचरौन में संदिग्ध बीमारी से पूर्व पंच की मौत, डेंगू को वजह मान रहे ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panch's death due to suspected disease in Nachraun, villagers assuming dengue as the reason
Panch's death due to suspected disease in Nachraun, villagers assuming dengue as the reason - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। गांव नाचरौन में रविवार को पूर्व पंच श्यो सिंह (50) का संदिग्ध बीमारी के चलते मौत हो गई। ग्रामीण मौत की वजह डेंगू मान रहे हैं। पूर्व पंच श्यो सिंह पांच दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती थे। गांव के पूर्व सरपंच एडवोकेट कर्म सिंह ने बताया कि गांव में डेंगू के केस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई अधिकारी व कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गांव के पूर्व पंच श्यो सिंह की डेंगू की बीमारी के चलते मौत हो गई है। श्यो सिंह 2016 से 2021 तक गांव के पंच रहे। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मांग की कि गांव में डेंगू की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी जाएं। साथ ही गांव में प्रशासन की ओर से फॉगिंग कराई जाए। इस बारे में एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जानकारी लेकर गांव नाचरौन में विभाग के कर्मचारियों की टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed